कुनुस्तोड़िया कोलियरी में सीपीआर का डेमोन्स्ट्रेशन 

कुनुस्तोड़िया कोलियरी में सीपीआर का डेमोन्स्ट्रेशन 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत कुनुस्तोड़िया कोलियरी में कार्यरत कर्मियों को जागरूक और सचेत करने के उद्देश्य के साथ आज (19/07/2023) सीपीआर का डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। ग़ौरतलब है कि कोलियरी प्रबंधक श्री दीपक खे वाले की महत्वपूर्ण उपस्थिति में कोलियरी संरक्षा अधिकारी श्री सुमन कुमार ने उक्त डेमोन्स्ट्रेशन देते हुए लोगों को जागरूक किया कि यदि दुर्भाग्यवश हमारे किसी कर्मी को अचानक हृदय संबंधी कोई जटिल दिक्क़त उत्पन्न हो तो कैसे उन्हें तत्काल राहत दी जाय ताकि आगे की चिकित्सा के लिए हमें अस्पताल तक पहुंचने का समय मिल सके। श्री कुमार ने बताया कि ऐसे मामलों में कुछ तो ऐसे भी दृष्टिगत हुए हैं जहाँ यदि मरीज़ को तत्काल सीपीआर मिल जाता तो स्थिति बेहतर हो सकती थी। अतः उन्होंने कहा कि हम सभी को इससे जागरूक रहते हुए इसके उचित प्रयोग पर अपनी जानकारी रखनी चाहिए ताकि हम सही समय पर किसी के काम आ सकें चाहे वह कार्यालय परिसर में हमारे सहकर्मी हों, घर में परिवार के सदस्य हों अथवा राह चलते कोई अनजान व्यक्ति ही क्यों ना हों। इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह से सभी को जागरूक करना निश्चय ही प्रशंसनीय कार्य है और यह हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0